विश्व हिंदू परिषद के सेवा सप्ताह में आयुर्वेद विश्वविद्यालय का निःशुल्क चिकित्सा शिविर
- Posted on 12 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 46 Views
जोधपुर। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर द्वारा विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सेवा सप्ताह के अंतर्गत रविवार को बिलाड़ा और भोपालगढ़ प्रखंड में दो निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं जांच शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में कुल 374 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया तथा निःशुल्क औषधियों का लाभ उठाया। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल की प्रेरणा से संजीवनी आयुर्वेद चिकित्सालय की चल चिकित्सा इकाई, नशा मुक्ति एवं अगद तंत्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यह शिविर आयोजित किए गए। बिलाड़ा प्रखंड के स्वर्णकार भवन तथा भोपालगढ़ प्रखंड के लखारा गवाड़ में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
Write a Response