राजस्थान हाईकोर्ट ने पंचायत और निकाय चुनाव पर मांगा शेड्यूल
- Posted on 16 जुलाई 2026
- (राजनीति)
- By Rajendra Harsh
- 37 Views
जोधपुर, 16 जुलाई। राजस्थान में लंबे समय से लंबित पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग से कड़ा रुख अपनाते हुए 20 जुलाई तक पूरा चुनावी कार्यक्रम प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने चुनाव प्रक्रिया में हो रही देरी पर नाराजगी भी जताई। यह निर्देश कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा और न्यायाधीश संजीत पुरोहित की खंडपीठ ने स्वयं लोढ़ा एवं अन्य की ओर से दायर अवमानना याचिकाओं की सुनवाई के दौरान दिए। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद ने पक्ष रखा। वहीं राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त राजेश्वर सिंह तथा ओबीसी आयोग के सलाहकार वर्चुअल माध्यम से अदालत की कार्यवाही में शामिल हुए।
Write a Response