जोधपुर में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
- Posted on 14 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 36 Views
जोधपुर। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन), जोधपुर के श्री श्री राधा गोविंद जी मंदिर द्वारा 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) को भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा-2026 का आयोजन किया जाएगा। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। रथयात्रा सायं 4:00 बजे रावण का चबूतरा से प्रारंभ होगी। इसके बाद यह बॉम्बे मोटर सर्किल, जालोरी गेट, सी-रोड, जलजोग सर्किल और एस.एन. मेडिकल सर्किल से होते हुए पुनः रावण का चबूतरा पहुंचेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा के दर्शन कर भजन-कीर्तन और हरिनाम संकीर्तन में भाग लेंगे। रथयात्रा के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है।
जोधपुर। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन), जोधपुर के श्री श्री राधा गोविंद जी मंदिर द्वारा 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) को भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा-2026 का आयोजन किया जाएगा। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
रथयात्रा सायं 4:00 बजे रावण का चबूतरा से प्रारंभ होगी। इसके बाद यह बॉम्बे मोटर सर्किल, जालोरी गेट, सी-रोड, जलजोग सर्किल और एस.एन. मेडिकल सर्किल से होते हुए पुनः रावण का चबूतरा पहुंचेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा के दर्शन कर भजन-कीर्तन और हरिनाम संकीर्तन में भाग लेंगे। रथयात्रा के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है।
इस्कॉन जोधपुर की ओर से बताया गया कि 16 जुलाई से 24 जुलाई तक भगवान श्री जगन्नाथ नगर के विभिन्न श्रद्धालु परिवारों के निवास पर विराजमान होकर सेवा स्वीकार करेंगे। इस दौरान अर्जुन सिंह ऊचियाडा (अध्यक्ष, इस्कॉन जोधपुर सलाहकार समिति), शुभोध जौहरी (सदस्य, इस्कॉन जोधपुर सलाहकार समिति), देवेश राठौड़ सहित अनेक भक्त परिवारों को भगवान की सेवा का सौभाग्य प्राप्त होगा।
इसके बाद 24 जुलाई को भगवान श्री जगन्नाथ की वापसी रथयात्रा पार्श्वनाथ सिटी से प्रारंभ होकर सागरिया फांटा के रास्ते इस्कॉन मंदिर, तंवरड़ा पहुंचेगी, जहां विशेष धार्मिक कार्यक्रमों के साथ यात्रा का समापन होगा।
Write a Response