भीतरी शहर में ट्रैफिक जाम से लोग परेशान

जोधपुर, 2 जुलाई। जोधपुर के भीतरी शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम और लंबे समय से अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्यों ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी है। खासकर आड़ा बाजार, खांडा फलसा, जालोरी गेट, बकरा मंडी, व्यास पार्क बिजली घर और कबूतरों का चौक क्षेत्र में घंटों तक वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थिति अब इतनी गंभीर हो चुकी है कि छोटी दूरी तय करने में भी काफी समय लग जाता है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार व्यास पार्क बिजली घर से बकरा मंडी होते हुए सिवांची गेट तक सड़क निर्माण कार्य लंबे समय से धीमी गति से चल रहा है। वहीं कबूतरों का चौक क्षेत्र की सड़क भी काफी समय से बंद पड़ी है।

WhatsApp Image 2026-07-02 at 1.55.36 PM (1)-WhaZafKdM1.jpg

जोधपुर, 2 जुलाई। जोधपुर के भीतरी शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम और लंबे समय से अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्यों ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी है। खासकर आड़ा बाजार, खांडा फलसा, जालोरी गेट, बकरा मंडी, व्यास पार्क बिजली घर और कबूतरों का चौक क्षेत्र में घंटों तक वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थिति अब इतनी गंभीर हो चुकी है कि छोटी दूरी तय करने में भी काफी समय लग जाता है।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार व्यास पार्क बिजली घर से बकरा मंडी होते हुए सिवांची गेट तक सड़क निर्माण कार्य लंबे समय से धीमी गति से चल रहा है। वहीं कबूतरों का चौक क्षेत्र की सड़क भी काफी समय से बंद पड़ी है। इन दोनों मार्गों के बंद रहने के कारण अधिकांश यातायात किले से जालोरी गेट जाने वाले मुख्य मार्ग पर डायवर्ट हो गया है, जिससे पूरे भीतरी शहर में ट्रैफिक का दबाव कई गुना बढ़ गया है।

व्यापारियों और क्षेत्रवासियों का कहना है कि जाम के कारण बाजारों में आने वाले ग्राहकों की संख्या भी प्रभावित हो रही है। कई बार एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को भी जाम में फंसना पड़ता है, जिससे गंभीर परिस्थितियां उत्पन्न होने का खतरा बना रहता है।

लोगों का आरोप है कि पूरे क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए पर्याप्त पुलिसकर्मी और होमगार्ड तैनात नहीं हैं। वहीं बाहरी क्षेत्रों से आने वाले चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर भी प्रभावी नियंत्रण नहीं होने से भीड़ और बढ़ जाती है।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि भीतरी शहर में ट्रैफिक प्रबंधन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए, भारी और अनावश्यक चार पहिया वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित किया जाए तथा व्यास पार्क–बकरा मंडी–सिवांची गेट और कबूतरों का चौक के अधूरे सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराया जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है, जिसका असर आमजन, व्यापार और आपातकालीन सेवाओं पर भी पड़ेगा।

 
 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response