युवाओं के नवाचार को स्टार्टअप में बदलने के लिए 25 अक्टूबर को होगा ‘विजकिड कार्निवल 2026’
- Posted on 14 अक्टूबर 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 33 Views
जोधपुर। युवाओं के नए आइडिया को स्टार्टअप में बदलने, उन्हें उद्यमिता की राह दिखाने और व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लघु उद्योग भारती महिला इकाई, जोधपुर द्वारा एकदिवसीय स्टार्टअप उत्सव ‘विजकिड कार्निवल 2026 उड़ान-युवा उद्यम मेला’ आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन 25 अक्टूबर, रविवार को लघु उद्योग भारती भवन सभागार में होगा। महिला इकाई की अध्यक्ष मोना हरवानी ने बताया कि उत्सव दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक न्यू पावर हाउस के पीछे स्थित लघु उद्योग भारती भवन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भवन सभागार में बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा और विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई।
-
जोधपुर। युवाओं के नए आइडिया को स्टार्टअप में बदलने, उन्हें उद्यमिता की राह दिखाने और व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लघु उद्योग भारती महिला इकाई, जोधपुर द्वारा एकदिवसीय स्टार्टअप उत्सव ‘विजकिड कार्निवल 2026 उड़ान-युवा उद्यम मेला’ आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन 25 अक्टूबर, रविवार को लघु उद्योग भारती भवन सभागार में होगा।
महिला इकाई की अध्यक्ष मोना हरवानी ने बताया कि उत्सव दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक न्यू पावर हाउस के पीछे स्थित लघु उद्योग भारती भवन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भवन सभागार में बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा और विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई।
स्टार्टअप के लिए लगेंगी 40 स्टॉल
मोना हरवानी ने बताया कि उत्सव में स्टार्टअप से संबंधित 40 स्टॉल लगाई जाएंगी। इनके माध्यम से युवा उद्यमियों और नवाचार करने वालों को अपने उत्पादों, विचारों और व्यावसायिक प्रयासों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। यह मंच नए उद्यमियों को अपने व्यवसाय की पहचान बनाने तथा संभावित ग्राहकों तक पहुंचने में मददगार साबित होगा।
महिलाओं और बच्चों के लिए होंगी प्रतियोगिताएं
उत्सव में महिलाओं के लिए मेहंदी और डांस सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, बच्चों के लिए खेलकूद और अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। कार्यक्रम में विभिन्न खाद्य पदार्थों की स्टॉल भी लगाई जाएंगी, जिससे आगंतुकों को खानपान के विविध विकल्प मिलेंगे।
नवोदित उद्यमियों को मिलेगा प्रोत्साहन
आयोजकों के अनुसार, ‘विजकिड कार्निवल 2026 उड़ान’ का उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता की भावना विकसित करना और उनके नवाचारों को व्यावहारिक व्यवसाय में बदलने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस आयोजन से युवा अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने, नए संपर्क स्थापित करने और उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं को समझने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे।
बैठक में महिला इकाई की उपाध्यक्ष नलिनी बंसल, कोषाध्यक्ष शिल्पा अग्रवाल, सदस्य रितु गहलोत सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Write a Response