जोधपुर में प्रबुद्धजन संकल्प सम्मेलन आयोजित

जोधपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर की ओर से मंगलवार को प्रबुद्धजन संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जोधपुर स्थित काजरी ऑडिटोरियम में हुआ, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, उद्योगपति तथा पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया।सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में तेजस्वी सूर्या उपस्थित रहे। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।

WhatsApp Image 2026-06-16 at 5.34.50 PM-iRg6VLIpth.jpeg

जोधपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर की ओर से मंगलवार को प्रबुद्धजन संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जोधपुर स्थित काजरी ऑडिटोरियम में हुआ, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, उद्योगपति तथा पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया।

सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में तेजस्वी सूर्या उपस्थित रहेवे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के कार्यों, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि सुशासन, पारदर्शिता, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए गए प्रयासों का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है।

कार्यक्रम में जोधपुर शहर के दोनों विधायक देवेंद्र जोशी एवं अतुल भंसाली भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में केंद्र एवं राज्य स्तर पर संचालित विकास कार्यों की जानकारी देते हुए संगठन की आगामी गतिविधियों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में नागरिकों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा शहर के अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र निर्माण, सुशासन और जनसेवा के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया। उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास और जनकल्याण के लिए किए गए कार्यों की सराहना करते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ।

 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response