जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने युवाओं के साथ किया चुनावी आगाज़

जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर युवाओं के साथ चुनावी अभियान का आगाज़ किया गया। इस अवसर पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में NSUI, यूथ कांग्रेस तथा कांग्रेस के विभिन्न अग्रिम संगठनों एवं विभागों से जुड़े बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी नगर निगम चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिन्हें चुनावी रणनीति में शामिल कर प्रभावी रूप से लागू करने का निर्णय लिया गया।

WhatsApp Image 2026-07-30 at 3.49.49 PM-6VjjX7QRwv.jpeg

जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर युवाओं के साथ चुनावी अभियान का आगाज़ किया गया। इस अवसर पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में NSUI, यूथ कांग्रेस तथा कांग्रेस के विभिन्न अग्रिम संगठनों एवं विभागों से जुड़े बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी नगर निगम चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिन्हें चुनावी रणनीति में शामिल कर प्रभावी रूप से लागू करने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह संकल्प भी लिया गया कि कांग्रेस अधिक से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त कर नगर निगम में अपना बोर्ड बनाएगी।

बैठक में यह भी बताया गया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार इस बार अधिक से अधिक युवाओं को चुनाव में टिकट दिए जाएंगे। नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी नगर निगम चुनाव में युवाओं की व्यापक भागीदारी देखने को मिलेगी और वर्तमान सरकार से नाराज़ युवा वर्ग कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बैठक को राजेंद्र सिंह सोलंकी  (पूर्व राज्य मंत्री) रमेश बोराणा नरेश जोशी इंजीनियर शहजाद खान योगेश गहलोत, मनीष आचार्य, खेमराज नवल, तीर्थराज कला, विनोद चौहान, नरेंद्र शर्मा, दिनेश जोशी, बबलू सोलंकी, हेमंत शर्मा, मोहम्मद साबिर, योगेश कच्छवाहा, डॉ. शैलजा परिहार, इदू खान मेहर ने संबोधित किया।

नरेंद्र शर्मा धनपत गुर्जर, फ़िरोज़ फेम, हरीश जोशी, लादू सिंह बिंझवाडिया, पुखराज देवराया, इलियास मोहम्मद हकीम खान मारवाड़ वसीम अहमद सहित अग्रिम संगठन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।.
कार्यक्रम के अंत में मनीष लोढ़ा ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response