जोधपुर में निकली भव्य हर घर तिरंगा रैली

जोधपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जोधपुर में भव्य हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। अनंत  सुखराम  ट्रस्ट, राम धाम राम चौकी, बिराई के बैनर तले आयोजित रैली में संत रतन दास  के सान्निध्य में रामस्नेही समाज के लोगों, युवाओं और राष्ट्रप्रेमी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित इस रैली का मुख्य उद्देश्य “हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 12.17.53 PM (1)-Kx2zQz1waW.jpg

जोधपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जोधपुर में भव्य हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। अनंत  सुखराम  ट्रस्ट, राम धाम राम चौकी, बिराई के बैनर तले आयोजित रैली में संत रतन दास  के सान्निध्य में रामस्नेही समाज के लोगों, युवाओं और राष्ट्रप्रेमी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों से यात्रा की। रैली पावटा सी रोड स्थित रामद्वारा से रवाना हुई और महामंदिर, प्रथम पोल, तृतीय पोल, बड़ला चौक तथा बीजेएस सी रोड होते हुए वापस रामद्वारा पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में तिरंगे लहराते नजर आए और देशभक्ति के नारों से वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर रहा।

आयोजकों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित इस रैली का मुख्य उद्देश्य “हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। इसके साथ ही युवाओं और आम नागरिकों को राष्ट्र के विकास, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने का संदेश दिया गया।

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान और उसकी गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा केवल देश का राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, गौरव और देशभक्ति का प्रतीक है। रैली के माध्यम से नागरिकों में देश के प्रति प्रेम, श्रद्धा, निष्ठा और गौरव की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया।

रैली में युवाओं की सक्रिय भागीदारी विशेष आकर्षण रही। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े। आयोजकों ने आमजन से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बनाए रखने की अपील की।

रैली के समापन पर “हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा” के संकल्प के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response