जोधपुर: चौहाबोर्ड थाना पुलिस ने दुकान में चोरी का किया खुलासा

जोधपुर, 30 जुलाई। चौहाबोर्ड थाना पुलिस ने दुकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 22,400 रुपये की नकदी बरामद करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। पुलिस ने आरोपी बाबु खान उर्फ टाटुडिया (34) निवासी ढब्बू कॉलोनी, प्रतापनगर सदर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। अनुसंधान के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


जोधपुर, 30 जुलाई। चौहाबोर्ड थाना पुलिस ने दुकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 22,400 रुपये की नकदी बरामद करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया (IPS) और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) कमल शेखावत (IPS) के निर्देश पर शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार (RPS) तथा सहायक पुलिस आयुक्त (प्रतापनगर) नतीशा जाखड़ (RPS) के सुपरविजन में चौहाबोर्ड थानाधिकारी गोविंद व्यास के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई को वैष्णव नगर निवासी सब्जी विक्रेता प्रेमसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 जुलाई की रात करीब 9:20 बजे वह और उसका सहयोगी दुकान में सब्जियां व्यवस्थित कर रहे थे। इसी दौरान दुकान के गल्ले में रखे 45,700 रुपये किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिए। यह राशि पूरे दिन की बिक्री और अगले दिन सब्जियां खरीदने के लिए रखी गई थी।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास गहन जांच की, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार सूचना संकलन और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने आरोपी बाबु खान उर्फ टाटुडिया (34) निवासी ढब्बू कॉलोनी, प्रतापनगर सदर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। अनुसंधान के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई राशि में से 22,400 रुपये बरामद किए तथा वारदात में इस्तेमाल की गई अपाची मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी गोविंद व्यास के अलावा उपनिरीक्षक राणाराम, उपनिरीक्षक रतनाराम, कांस्टेबल धर्मेन्द्र और कांस्टेबल देवेन्द्र पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।

 
 
 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response