जोधपुर सेंट्रल जेल में कैदी पर ब्लेड से हमला
- Posted on 10 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 33 Views
जोधपुर। जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद कैदियों के बीच आपसी विवाद हिंसक हो गया। जेल परिसर में एक बंदी पर कथित तौर पर ब्लेड से हमला कर दिया गया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई और पांच टांके लगाने पड़े। घटना के बाद जेल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। रातानाडा थाना अधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि सेंट्रल जेल प्रशासन की ओर से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बंदी विश्वास के साथ 8 जुलाई की शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच जेल परिसर में मारपीट की घटना हुई।
Write a Response