जोधपुर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा
- Posted on 30 जून 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 35 Views
जोधपुर। जोधपुर पश्चिम की जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) और सूरसागर थाना पुलिस ने एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक के कानों में पहने सोने के गोखरू (आभूषण) लूटने के लालच में आरोपी ने पहले उसे शराब पिलाई और फिर हत्या कर शव पुलिया के नीचे फेंक दिया। मामले का खुलासा करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, मानवीय आसूचना और तकनीकी जांच के आधार पर किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूपेश कुमार (33) निवासी बालरवा के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि मृतक के कानों में पहने सोने के गोखरू हथियाने के लिए उसने पहले शराब पिलाई और फिर उसकी हत्या कर दी।
Write a Response