जोधपुर में लग्जरी और स्लीपर बसों पर बड़ी कार्रवाई
- Posted on 10 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 37 Views
जोधपुर। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से जोधपुर में शुक्रवार को लग्जरी एवं स्लीपर बसों के खिलाफ विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। संयुक्त निरीक्षण दल ने औचक कार्रवाई करते हुए कुल आठ बसों की जांच की, जिनमें सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर बसों को जब्त कर उनके चालान बनाए गए। यह कार्रवाई जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला के अध्यक्षों के निर्देशानुसार गठित संयुक्त निरीक्षण दल द्वारा की गई। अभियान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, न्यायिक मजिस्ट्रेट (मोबाइल), पुलिस विभाग, परिवहन विभाग तथा अन्य संबंधित अधिकारियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया।
Write a Response