झंवर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 161 किलो डोडा पोस्त जब्त
- Posted on 27 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 14 Views
जोधपुर। पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम के निर्देशन में झंवर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 161.420 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 24.20 लाख रुपये बताई गई है। तस्करी में प्रयुक्त होंडा सिटी कार (आरजे-39-सीए-5462) को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है, जबकि चालक अंधेरे और बारिश का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली, जिसमें आठ काले प्लास्टिक के कट्टों में भरा 161.420 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ और वाहन को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
Write a Response