झंवर थाना व एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, 4,095 नशीली गोलियां जब्त; मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
- Posted on 4 अगस्त 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 51 Views
जोधपुर, 4 अगस्त। जोधपुर पश्चिम पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने अवैध नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4,095 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान एक मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।तलाशी के दौरान पुलिस ने ALPRAZOLAM एवं TRAMADOL की कुल 4,095 नशीली गोलियां बरामद कर जब्त कर लीं। मामले में पुलिस ने राकेश (29) पुत्र जसाराम मेघवाल, निवासी उदयसर आगोलाई, थाना बालेसर, जोधपुर ग्रामीण, जो मेडिकल स्टोर का संचालन करता है, को गिरफ्तार कर लिया।
जोधपुर, 4 अगस्त। जोधपुर पश्चिम पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने अवैध नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4,095 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान एक मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया एवं पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार तथा सहायक पुलिस आयुक्त, बोरानाडा नरेन्द्र कुमार पारीक के सुपरविजन में झंवर थानाधिकारी प्रहलाद सिंह एवं एएनटीएफ टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
पुलिस के अनुसार 2 अगस्त को गश्त और अपराधियों की निगरानी के दौरान एएनटीएफ चौकी से सूचना मिली कि शिवाय मेडिकल स्टोर, बावरली रोड, बम्बोर दर्जीयान के पीछे अवैध नशीली दवाएं छिपाकर रखी गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान पुलिस ने ALPRAZOLAM एवं TRAMADOL की कुल 4,095 नशीली गोलियां बरामद कर जब्त कर लीं। मामले में पुलिस ने राकेश (29) पुत्र जसाराम मेघवाल, निवासी उदयसर आगोलाई, थाना बालेसर, जोधपुर ग्रामीण, जो मेडिकल स्टोर का संचालन करता है, को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच बोरानाडा थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह को सौंपी गई है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद नशीली गोलियां कहां से लाई गई थीं, इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था तथा इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
इस कार्रवाई में झंवर थानाधिकारी प्रहलाद सिंह, उपनिरीक्षक पिंटू कुमार, कांस्टेबल सगताराम, कानाराम, ओमसिंह तथा एएनटीएफ चौकी के कांस्टेबल चुतराराम एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जोधपुर पुलिस ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों और नशीली दवाओं के कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए ऐसे मामलों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Write a Response