संकाय सदस्यों एवं छात्र छात्राओं ने मां सरस्वती का किया सामूहिक पूजन

डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के  कुलगुरू  प्रोफेसर गोविन्द सहाय शुक्ल के सान्निध्य में  पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में दिनांक 23.01.2026 को बसंत पंचमी उत्सव उत्साह पूर्वक  मनाया गया।   कुलगुरु सहित प्राचार्य, संकाय सदस्यों एवं छात्र छात्राओं ने मां सरस्वती का सामूहिक पूजन किया।

WhatsApp Image 2026-01-23 at 3.23.40 PM-Uc6Q69345p.jpeg

डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के  कुलगुरू  प्रोफेसर गोविन्द सहाय शुक्ल के सान्निध्य में  पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में दिनांक 23.01.2026 को बसंत पंचमी उत्सव उत्साह पूर्वक  मनाया गया।   कुलगुरु सहित प्राचार्य, संकाय सदस्यों एवं छात्र छात्राओं ने मां सरस्वती का सामूहिक पूजन किया।
कुलगुरु प्रोफेसर वैद्य गोविन्द सहाय शुक्ल ने मां सरस्वती के वंदन का महत्व बताया तथा बसंत पंचमी की महत्ता बताते हुए कहा कि यह दिवस विद्या के
उत्सव के रूप के मनाया जाता है। देवी सरस्वती को बुद्धि ,वाणी और शिक्षा की अधिष्ठात्री देवी के रूप में जाना जाता है।
 स्त्री रोग प्रसूति तंत्र विभाग की डॉ सविता सहित स्नातक अध्येताओं द्वारा सरस्वती वंदना का सस्वर गायन किया गया। 
इसके पश्चात सी एच आर डी डायरेक्टर डॉ राकेश शर्मा ने बसंत पंचमी की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को सूर्य के उत्तरायण में जाने एवं आदान काल की शुरुआत के विषय मे बताया।
इस अवसर पर प्रिवेंशन ऑफ सेक्सुअल हरासमेंट ,आई सी सी एवं स्त्री रोग - प्रसूति तंत्र विभाग द्वारा मातृत्व स्वास्थ्य जागरूकता दिवस आयोजित किया गया।
स्त्री रोग प्रसूति तंत्र विभाग की विभागाध्यक्ष चेयरपर्सन ऑफ आई सी सी  प्रिवेंशन ऑफ सेक्सुअल हरासमेंट   प्रोफेसर ए. नीलिमा ने नारी शक्ति सम्बंधित विस्तृत जानकारी दी तथा इस दिवस की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महता बताई।
 रस शास्त्र विभाग की  डॉ मनीषा गोयल एवं स्त्री रोग प्रसूति तंत्र विभाग के डॉ आशा के. पी. द्वारा गायन प्रतियोगिता को संचालित किया गया। 
सभी स्नातक छात्राओं द्वारा उत्साह पूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया । प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को पी जी आई ए जोधपुर के प्राचार्य प्रोफेसर चन्दन सिंह द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए।
इसी शृंखला में आई सी सी कमेटी मेंबर आर. एम. ओ. डा.निवेदिता ने मातृत्व स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने महिलाओं को उचित समय पर पोषण ,संतुलित आहार एवम नियमित जांच और प्रसव के दौरान सुरक्षा प्रदान करने आदि का विस्तृत वर्णन किया।
इसी अवसर पर सर्वाइकल कैंसर जागरूकता माह के उपलक्ष में  प्रो  ए नीलिमा द्वारा संजवीनी चिकित्सालय में व्याख्यान का आयोजन किया गया ।जिसका व्याख्यान स्त्री रोग प्रसूति तंत्र विभाग की असिस्टेंट असिस्टेंट प्रो. दिव्या शर्मा द्वारा  प्रस्तुत किया गया।  प्रो.  दिव्या शर्मा ने सर्वाइकल कैंसर के कारण ,उनके लक्षण का विस्तार से वर्णन करते हुए  कहा कि यह एच पी वी वायरस के कारण होता है। उन्होंने इससे बचाव के तरीकों का विस्तार से वर्णन किया और आयुर्वेदिक चिकित्सा के बारे में भी बताया।
कार्यक्रम के अंत में डा आशा के. पी. द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम में संजीवनी चिकित्सालय अधीक्षक प्रोफेसर गोविंद गुप्ता,स्त्री रोग प्रसूति तंत्र विभाग की विभागाध्यक्ष  प्रो. ए. नीलिमा, क्रिया शारीर विभागाध्यक्ष प्रो दिनेश चंद्र शर्मा ,  कौमारभृत्य विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. हरीश सिंघल ,अगद तंत्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. रीतू कपूर, ,उप कुल सचिव डा मनोज अदलखा ,नागार्जुन फार्मेसी डायरेक्टर डा विजयपाल त्यागी सहित संकाय सदस्य स्नातकोत्तर एवं स्नातक अध्येता उपस्थित रहे।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response