बनाड़ महापड़ाव के बाद जेईएन हटाए गए
- Posted on 4 जून 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 42 Views
जोधपुर के बनाड़ जीएसएस पर गुरुवार को बिजली समस्याओं और कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) हेमंत सोनी की कार्यशैली के विरोध में ग्रामीणों का महापड़ाव सफल रहा। बनाड़ और आसपास की ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था में सुधार और अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सुबह से शुरू हुए धरने में हजारों ग्रामीण शामिल हुए। दोपहर करीब 12 बजे वार्ता के लिए पहुंचे सहायक अभियंता (एईएन) को ग्रामीणों ने संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वापस लौटा दिया।
Write a Response