जन कांवड़ सेवा समिति ने लगाया 12वां विशाल कांवड़ शिविर
- Posted on 15 अगस्त 2026
- धार्मिक
- By Rajendra Harsh
- 46 Views
दिल्ली। जन कांवड़ सेवा समिति (रजि.) की ओर से शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के उद्देश्य से 12वां विशाल कांवड़ सेवा शिविर आयोजित किया गया। शास्त्री पार्क मेट्रो डिपो के पास फुट ओवर ब्रिज के नीचे लगाए गए इस शिविर में हरिद्वार से दिल्ली और अन्य शहरों की ओर जाने वाले कांवड़ियों के लिए भोजन, विश्राम, स्नान, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई। समिति के अनुसार शिविर का आयोजन 2 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक किया गया। लंबी यात्रा कर दिल्ली पहुंचने वाले कांवड़ियों के लिए शिविर में प्रतिदिन नाश्ते और पौष्टिक भोजन की व्यवस्था रही।
दिल्ली। जन कांवड़ सेवा समिति (रजि.) की ओर से शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के उद्देश्य से 12वां विशाल कांवड़ सेवा शिविर आयोजित किया गया। शास्त्री पार्क मेट्रो डिपो के पास फुट ओवर ब्रिज के नीचे लगाए गए इस शिविर में हरिद्वार से दिल्ली और अन्य शहरों की ओर जाने वाले कांवड़ियों के लिए भोजन, विश्राम, स्नान, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई।
समिति के अनुसार शिविर का आयोजन 2 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक किया गया। लंबी यात्रा कर दिल्ली पहुंचने वाले कांवड़ियों के लिए शिविर में प्रतिदिन नाश्ते और पौष्टिक भोजन की व्यवस्था रही। इसके अलावा स्वच्छ शौचालय, स्नान की सुविधा और ठहरने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए। कांवड़ियों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को देखते हुए आवश्यक दवाइयों और प्राथमिक उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
शिविर में तैनात सेवादारों ने दिनभर व्यवस्थाओं को संभालते हुए कांवड़ियों को समय पर भोजन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं। समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव के साथ कांवड़ियों की जरूरतों का ध्यान रखा। शिविर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की गई।
जन कांवड़ सेवा समिति के प्रधान विष्णु कुमार गर्ग, उपप्रधान जय प्रकाश सिंघल, उपप्रधान विनोद प्रधान, महामंत्री राकेश कुमार जिंदल, कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, संयुक्त मंत्री राम अवतार सिंघल और कार्यकारिणी सदस्य मुकेश सिंघल सहित अन्य पदाधिकारियों ने सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। समाजसेवी मोंटू अग्रवाल ने भी शिविर में पहुंचकर सेवा कार्यों में सहयोग किया।
इस अवसर पर राज कुमार गुप्ता, पंकज गर्ग, सीए राधेश्याम बंसल, अनिल गोयल, मोहित अग्रवाल और सुनील तायल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
समिति पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान शिव की भक्ति के साथ कांवड़ियों की सेवा करना भी पुण्य का कार्य है। इसी भावना के साथ समिति हर वर्ष सेवा शिविर आयोजित करती है। उनका उद्देश्य दूर-दराज से आने वाले प्रत्येक शिवभक्त को परिवार के सदस्य की तरह सम्मान और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
शिविर के दौरान “जय शंकर की” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कांवड़ियों ने समिति की सेवा भावना और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए पदाधिकारियों एवं सेवादारों का आभार जताया।
Write a Response