जालौर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और निजी बस की भिड़ंत

जालौर। जिले के सांचौर-डीसा नेशनल हाईवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में निजी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक शिक्षक और बस कंडक्टर समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 10 यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में होथीगांव (सांचौर) निवासी शिक्षक हंजाराम मेघवाल, बस के कंडक्टर पांधी तथा सेड़वा निवासी मारू खान की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में घायल हुए लगभग 10 यात्रियों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।

WhatsApp Image 2026-07-26 at 7.03.34 PM-obCeot8M74.jpeg

जालौर। जिले के सांचौर-डीसा नेशनल हाईवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में निजी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक शिक्षक और बस कंडक्टर समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 10 यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, निजी बस बाड़मेर जिले के बेड़ियां गांव से गुजरात के पालनपुर जा रही थी। इसी दौरान सांचौर-डीसा नेशनल हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रक से बस की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में होथीगांव (सांचौर) निवासी शिक्षक हंजाराम मेघवाल, बस के कंडक्टर पांधी तथा सेड़वा निवासी मारू खान की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में घायल हुए लगभग 10 यात्रियों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि घायलों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं, मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। इस दर्दनाक दुर्घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response