चौखा बाइपास पर टायर फटने से बोलेरो कैंपर डिवाइडर से टकराई
- Posted on 17 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 34 Views
जोधपुर, 17 जुलाई। शहर के चौखा बाइपास पर शुक्रवार को एक बोलेरो कैंपर का टायर अचानक फट जाने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत रही कि उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो कैंपर चौखा बाइपास से गुजर रही थी। इसी दौरान चलते वाहन का अगला टायर अचानक फट गया। टायर फटने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कैंपर सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
Write a Response