इस्कॉन जोधपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया श्री जगन्नाथ स्नान यात्रा महोत्सव

जोधपुर। अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) जोधपुर की ओर से बालसमंद स्थित कार्यक्रम स्थल पर भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी के दिव्य श्री जगन्नाथ स्नान यात्रा महोत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। महोत्सव में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान के दर्शन किए और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और मंगलाचरण के साथ हुई। इसके बाद भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी का 108 पवित्र कलशों के जल से दिव्य अभिषेक एवं स्नान कराया गया।

WhatsApp Image 2026-06-30 at 4.38.40 PM (1) (2) (1)-Nkoycng7fq.jpg

जोधपुर। अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) जोधपुर की ओर से बालसमंद स्थित कार्यक्रम स्थल पर भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी के दिव्य श्री जगन्नाथ स्नान यात्रा महोत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। महोत्सव में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान के दर्शन किए और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और मंगलाचरण के साथ हुई। इसके बाद भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी का 108 पवित्र कलशों के जल से दिव्य अभिषेक एवं स्नान कराया गया। पूरे आयोजन के दौरान हरिनाम संकीर्तन, मृदंग और करताल की मधुर ध्वनि तथा श्रद्धालुओं के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। भक्तों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भगवान की सेवा एवं स्नान महोत्सव में सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर इस्कॉन जोधपुर के मंदिर अध्यक्ष सुंदरलाल प्रभु जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्री जगन्नाथ स्नान यात्रा के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह उत्सव भगवान श्री जगन्नाथ की विशेष लीलाओं का प्रतीक है और इस दिन भगवान के अभिषेक एवं दर्शन करने से भक्तों को आध्यात्मिक शांति, पुण्य और भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने सभी से नियमित रूप से भगवान के नाम-स्मरण, भक्ति और सत्संग से जुड़ने का आह्वान भी किया।

महोत्सव के दौरान भव्य हरिनाम संकीर्तन और भक्तिमय नृत्य का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी की महाआरती की गई। इसके बाद सभी उपस्थित भक्तों को महाप्रसाद वितरित किया गया।

पूरे आयोजन में अनुशासन और धार्मिक गरिमा का विशेष ध्यान रखा गया। श्रद्धालुओं ने भगवान के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर स्वयं को सौभाग्यशाली बताया और इस्कॉन जोधपुर द्वारा किए गए भव्य आयोजन की सराहना की। भक्तिमय माहौल, संकीर्तन और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय बन गया।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response