इंद्रलोक होमियो केयर क्लिनिक का भव्य शुभारंभ

अमृत नगर मेन रोड, प्रेक्षा हॉस्पिटल के सामने स्थित इंद्रलोक होमियो केयर क्लिनिक का भव्य उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस शुभ अवसर पर उद्योगपति  जगदेव सिंह खालसा, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री  कमलेश गोयल तथा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के सचिव कुलदीप सिंह सलूजा ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर क्लिनिक का विधिवत शुभारंभ किया।

WhatsApp Image 2026-07-19 at 5.05.55 PM-M8NkkhsVLN.jpeg

अमृत नगर मेन रोड, प्रेक्षा हॉस्पिटल के सामने स्थित इंद्रलोक होमियो केयर क्लिनिक का भव्य उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस शुभ अवसर पर उद्योगपति  जगदेव सिंह खालसा, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री कमलेश गोयल तथा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के सचिव  कुलदीप सिंह सलूजा ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर क्लिनिक का विधिवत शुभारंभ किया।

समारोह में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विशेष रूप से लायन सज्जनराज  माथुर,  पंकज राज मेवाड़ा,  अभिलेष वडेरा,  कविता श्रीवास्तव,  धीरेंद्र श्रीवास्तव,  संगीता भंडारी, चंद्रा  सोलंकी,  चंद्रशेखर अरोड़ा, एडवोकेट सुनील ओझा, मनोज सिंचेती, डॉ. मोहन मकवाना के सहायक रामचंद्र सोनी, साइकोथेरेपिस्ट एवं काउंसलर  नीतू दनसिंघानी, जोधपुर के प्रसिद्ध स्वर्ण निर्माता  श्याम सुंदर सोनी अपने परिवार सहित, एमसीए छात्र खुशाल सोनी,  अनीता सोनी, बीसीए छात्र-छात्राएँ साक्षी, निधि, जानवी, सुमित, राहुल, हिमांशु, तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट  निखिल अग्रवाल सहित विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों के अनेक सम्मानित व्यक्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

क्लिनिक में अनुभवी होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. भगवती सोनी, जो पिछले 22 वर्षों से होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रही हैं, द्वारा परामर्श एवं उपचार प्रदान किया जाएगा। यहाँ बालों का झड़ना, एलर्जी, त्वचा रोग, महिला स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ, बच्चों के रोग, पाचन संबंधी विकार, जोड़ों का दर्द, माइग्रेन, श्वसन संबंधी रोग, डेंटल एवं ओरल स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं सहित अनेक जटिल एवं दीर्घकालिक रोगों का होम्योपैथिक उपचार उपलब्ध रहेगा।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, शुभचिंतकों एवं नागरिकों का क्लिनिक परिवार ने हृदय से आभार व्यक्त किया तथा सभी के स्नेह, सहयोग एवं शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उपस्थित सभी अतिथियों ने क्लिनिक की उज्ज्वल सफलता की कामना करते हुए इसे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response