स्पोर्ट्स_काॅम्प्लेक्स का लोकार्पण –
- Posted on 7 नवम्बर 2025
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 27 Views
जोधपुर_नगर_निगम_उत्तर के वार्ड_संख्या_31 में बने नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में अतिथि पूर्व विधायक मनीषा पंवार और शहर_जिला_कांग्रेस_अध्यक्ष सलीम_खान ने लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर सभी मेहमानों का स्वागत पार्षद_मोहम्मद_हसन_खान द्वारा किया गया।
जोधपुर_नगर_निगम_उत्तर के वार्ड_संख्या_31 में बने नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में अतिथि पूर्व विधायक मनीषा पंवार और शहर_जिला_कांग्रेस_अध्यक्ष सलीम_खान ने लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर सभी मेहमानों का स्वागत पार्षद_मोहम्मद_हसन_खान द्वारा किया गया। लोकार्पण करते हुए पूर्व विधायक मनीषा पंवार ने कहा कि यह प्रयास वार्ड के विकास की दिशा में एक अहम कदम हैैं, उन्होंने कहा कि विधायक_निधि से निर्मित इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लाभ आने वाली पीढ़ियाँ उठाएँगी। कांग्रेस सरकार के समय #पूर्व_मुख्यमंत्री अशोक_गहलोत जी ने पूरे राजस्थान में विकास की गंगा बहाई हैं और इसी कड़ी में आज विकास को गति देते हुए वार्डवासियों को स्पोट्र्स काॅम्प्लेक्स का लोकार्पण कर विकास को और गति दी है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सलीम खान ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय कई जन उपयोगी विकास कार्य कराए गए थे और वार्ड 31 में भी पार्षद हसन खान व पूर्व विधायक मनीषा पंवार जी ने अनेकों विकास कार्य करवाएं जो आम जनता के हित व सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए करवाएं गए थे, जिसका लाभ आने वाली पीढ़ी को भी मिलेगा। पार्षद हसन खान ने वार्ड में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए महापौर कुन्ती देवड़ा, पूर्व विधायक मनीषा पंवार व जिलाध्यक्ष सलीम खान का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सर्राफा बाजार ब्लाॅक अध्यक्ष अख्तर खान सिन्धी, इकबाल अंसारी डब्बेवाले, राजिक अंसारी, हारून अंसारी, आरिफ मास्टर, साजिद मामा, रिजवान राजा, सलीम भाई, असलम अंसारी, आदिल अंसारी सहित वार्ड के गणमान्य कई नागरिक उपस्थित रहे।
Write a Response