राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर आईएमए जोधपुर की अनूठी पहल, 100 पौधे लगाए और रक्तदान शिविर आयोजित
- Posted on July 1, 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 44 Views
जोधपुर, 1 जुलाई। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) जोधपुर शाखा ने समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान चिकित्सकों ने पौधारोपण और स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दोहराया। आईएमए जोधपुर के अध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ राज लोढ़ा, सचिव डॉ. प्रदीप जैन एवं कोषाध्यक्ष डॉ. अमित सिंघवी के नेतृत्व में "एक पेड़ कॉलेज के नाम" अभियान के तहत डॉ. एस.एन. मेडिकल कॉलेज परिसर में 100 पौधों का पौधारोपण किया गया।
Write a Response