अवैध अफीम के पौधे व अफीम के पौधों के हरे रंग के डोडा बरामद

जोधपुर। “नशा मुक्त राजस्थान मिशन” के तहत पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है। सीएसटी टीम और पुलिस थाना बोरानाडा की संयुक्त कार्रवाई में अवैध अफीम की खेती का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

 


जोधपुर में अवैध अफीम खेती का भंडाफोड़, 240 पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर। “नशा मुक्त राजस्थान मिशन” के तहत पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है। सीएसटी टीम और पुलिस थाना बोरानाडा की संयुक्त कार्रवाई में अवैध अफीम की खेती का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। इस अभियान की निगरानी पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विनीत कुमार बंसल और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुनील के. पंवार ने की, जबकि सहायक पुलिस आयुक्त आनन्दसिंह राजपुरोहित के निकट सुपरविजन में उपनिरीक्षक मेहराज तंवर के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस को डीएसटी जोधपुर ग्रामीण से मिली सूचना और मुखबिर की खबर के आधार पर हरिओम नगर, बोरानाडा क्षेत्र में एक चारदीवारी बाड़े में सब्जी की आड़ में अवैध अफीम की खेती किए जाने की जानकारी मिली। सूचना के बाद सीएसटी और बोरानाडा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से मौके पर दबिश दी।

दबिश के दौरान आरोपी के कब्जे से करीब 240 अफीम के पौधे बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि आरोपी अपने मकान के सामने बने बाड़े में सब्जियों के साथ-साथ अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहा था, ताकि संदेह से बचा जा सके।

पुलिस ने मौके से मंगला राम पुत्र रामजीवन जाट (51) निवासी हरिओम नगर, बोरानाडा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामद अफीम के पौधों को जब्त कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी का किसी बड़े नेटवर्क से संबंध तो नहीं है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response