गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी
- Posted on 9 फ़रवरी 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 281 Views
जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में तैनात टीटीई ने सजगता और ईमानदारी का परिचय देते हुए ट्रेन में छूटा गहनों,नकदी, मोबाइल एवं आवश्यक दस्तावेजों से भरा लेडिस पर्स उसकी मालकिन को सकुशल लौटाया।
जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में तैनात टीटीई ने सजगता और ईमानदारी का परिचय देते हुए ट्रेन में छूटा गहनों,नकदी, मोबाइल एवं आवश्यक दस्तावेजों से भरा लेडिस पर्स उसकी मालकिन को सकुशल लौटाया।
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि मंडल पर कार्यरत सीटीआई मुराद अली खान सोमवार को ट्रेन संख्या 19223 साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस में जोधपुर से टिकट जांच ड्यूटी के लिए सवार हुए थे। इस दौरान कोच संख्या ए-1 की सीट नंबर 36 पर उन्हें एक लेडिस पर्स मिला जिसमें गहने,नकद राशि,मोबाइल फोन तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे।
सीटीआई मुराद अली खान ने एचएचटी मशीन के माध्यम से सीट नंबर के आधार पर संबंधित यात्री का विवरण प्राप्त किया। जांच में उक्त सीट पर सुश्री पायल गहलोत का साबरमती से जोधपुर तक का आरक्षण पाया गया। मोबाइल नंबर एवं आईडी के माध्यम से संपर्क करने पर यात्री ने पर्स अपना होना बताया।
मंगलवार को बीकानेर से ड्यूटी समाप्त कर लौटने के पश्चात सीटीआई मुराद अली खान ने उचित पुष्टि के बाद जोधपुर रेलवे स्टेशन पर सुश्री पायल गहलोत को उनका पर्स सकुशल सुपुर्द किया। पर्स में चांदी की वजनी पायल,एक नोज पिन,लगभग 10 हजार रुपये नकद,मोबाइल फोन एवं अन्य पहचान पत्र सुरक्षित पाए गए।
सुश्री पायल गहलोत ने बताया कि 19 फरवरी को उनकी शादी है और पर्स में रखी चांदी की पायल,कंगन एवं नोज पिन उसी अवसर पर पहननी है जिनकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये है। समस्त सामान सुरक्षित प्राप्त होने पर उन्होंने सीटीआई की ईमानदारी, सजगता तथा रेल प्रशासन के सामाजिक सरोकारों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
Write a Response