बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 09:47 AM

होमगार्ड कम्पनी कमांडर 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) राजस्थान की एस.आई.यू. इकाई ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए होमगार्ड पुलिस लाइन, जयपुर में पदस्थ कम्पनी कमांडर चन्द्रशेखर शर्मा को ₹4,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।


जयपुर, 30 अक्टूबर 2025

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) राजस्थान की एस.आई.यू. इकाई ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए होमगार्ड पुलिस लाइन, जयपुर में पदस्थ कम्पनी कमांडर चन्द्रशेखर शर्मा को ₹4,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी, जो स्वयं एक होमगार्ड है, ने शिकायत दी थी कि आरोपी कम्पनी कमांडर उसकी ड्यूटी लगाने के एवज में ₹5,000 की रिश्वत मांग रहा है।

शिकायत के सत्यापन के बाद ब्यूरो की टीम ने ट्रैप कार्रवाई आयोजित की, जिसमें आरोपी को ₹4,000 की रिश्वत राशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

यह कार्रवाई जयपुर रेंज के डीआईजी अनिल क़याल के सुपरविजन में तथा एएसपी एस.आई.यू. संदीप सारस्वत के नेतृत्व में डीएसपी सुरेन्द्र पंचोली और उनकी टीम द्वारा की गई।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response