हिस्ट्रीशीटर समेत दो मोबाइल चोर गिरफ्तार
- Posted on 3 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 45 Views
जोधपुर। सरदारपुरा थाना पुलिस ने लगातार हो रही मोबाइल चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस थाना सदर बाजार के हिस्ट्रीशीटर समेत दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 36 मोबाइल फोन (जिनमें 4 आईफोन शामिल हैं) तथा एक लैपटॉप बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पिछले कुछ समय से सरदारपुरा और आसपास के क्षेत्रों में ताबड़तोड़ मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर सैयद यासीन अली निवासी सोजती गेट तथा मोहम्मद तोसीफ खिलजी निवासी प्रतापनगर को गिरफ्तार किया।
Write a Response