हिंदू सम्मेलन का आयोजन 7 फरवरी को फतेहपोल किले की तलहटी में किया

जोधपुर। पुराना शहर नगर की पंचमुखा बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन 7 फरवरी को फतेहपोल किले की तलहटी में किया । कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। कार्यक्रम संयोजक राजेश्वर जोशी दरबार ने बताया कि सम्मेलन परम पूजनीय जगद्गुरु वैदेही वल्लभाचार्य जी की पावन उपस्थिति में आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी और समाजजन भाग लेंगे।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.15.05 PM-5H0y6KFlQA.jpeg

जोधपुर। पुराना शहर नगर की पंचमुखा बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन 7 फरवरी को फतेहपोल किले की तलहटी में किया । कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। कार्यक्रम संयोजक राजेश्वर जोशी दरबार ने बताया कि सम्मेलन परम पूजनीय जगद्गुरु वैदेही वल्लभाचार्य जी की पावन उपस्थिति में आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी और समाजजन भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मातृ शक्ति द्वारा भजन और होरिया गायन प्रस्तुत किया जाएगा, जो भारतीय परंपरा और संस्कृति की झलक पेश करेगा। इसके अलावा वरदान ग्रुप द्वारा योग प्रदर्शन के माध्यम से स्वास्थ्य और अनुशासन का संदेश दिया जाएगा। महावीर अखाड़ा द्वारा पारंपरिक शक्ति प्रदर्शन भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगा, वहीं रघुनाथ मंदिर समिति द्वारा सामूहिक गीता पाठ का आयोजन कर आध्यात्मिक वातावरण बनाया जाएगा।

आयोजन समिति के अनुसार सम्मेलन का उद्देश्य समाज में धार्मिक जागरूकता, सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात और व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं ताकि आने वाले श्रद्धालुओं और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सम्मेलन की पूर्व संध्या पर पंचमुखा बस्ती में विशाल भगवा रैली और जनसंपर्क अभियान भी आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में हिंदू समाज के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। रैली के माध्यम से लोगों को सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया और क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से सम्मेलन में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि यह सम्मेलन समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response