एनटीएफ की दो बड़ी कार्रवाई हेरोइन और डोडा चूरा बरामद
- Posted on June 3, 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 58 Views
जयपुर/जोधपुर, 3 जून। राजस्थान में नशे के कारोबार के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में एएनटीएफ ने श्रीगंगानगर और जोधपुर जिलों में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किए हैं। दोनों मामलों में एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एएनटीएफ के महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. के निर्देशन में राज्यभर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
Write a Response