140 करोड़ की लागत से तैयार हुआ हेरिटेज जैसलमेर रेलवे स्टेशन

जोधपुर, 9 जुलाई। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी जैसलमेर का रेलवे स्टेशन अब नए और भव्य स्वरूप में यात्रियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगभग 140 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित इस स्टेशन का उद्घाटन शीघ्र होने जा रहा है। हेरिटेज वास्तुकला और आधुनिक यात्री सुविधाओं से सुसज्जित यह स्टेशन पश्चिमी राजस्थान में रेलवे अधोसंरचना का नया प्रतीक बनेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि स्टेशन का पुनर्विकास भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया है। इसका उद्देश्य यात्रियों को एक ही परिसर में एयरपोर्ट जैसी आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराना है

WhatsApp Image 2026-07-09 at 4.39.16 PM (1)-VqVq0CJh08.jpg

जोधपुर, 9 जुलाई। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी जैसलमेर का रेलवे स्टेशन अब नए और भव्य स्वरूप में यात्रियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगभग 140 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित इस स्टेशन का उद्घाटन शीघ्र होने जा रहा है। हेरिटेज वास्तुकला और आधुनिक यात्री सुविधाओं से सुसज्जित यह स्टेशन पश्चिमी राजस्थान में रेलवे अधोसंरचना का नया प्रतीक बनेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि स्टेशन का पुनर्विकास भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया है। इसका उद्देश्य यात्रियों को एक ही परिसर में एयरपोर्ट जैसी आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराना है। नया स्टेशन प्रतिदिन लगभग 35 हजार यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने में सक्षम होगा।

उन्होंने बताया कि नया मुख्य स्टेशन भवन जी+2 संरचना में लगभग 8,327 वर्गमीटर क्षेत्र में निर्मित किया गया है। भवन के बाहरी हिस्से में जैसलमेर के प्रसिद्ध स्वर्णिम पीले पत्थर का उपयोग किया गया है, जिससे स्टेशन को शहर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप आकर्षक हेरिटेज स्वरूप मिला है। विशाल प्रवेश एवं निकास द्वार स्टेशन की भव्यता को और बढ़ाते हैं।

यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर 10 लिफ्ट, 10 एस्केलेटर, सभी प्लेटफॉर्मों को जोड़ने वाले 6 मीटर चौड़ाई के दो फुट ओवरब्रिज तथा विशाल एयर कॉनकोर्स बनाया गया है। इसके अलावा आधुनिक प्रतीक्षालय, विस्तृत सर्कुलेटिंग एरिया, सुव्यवस्थित पार्किंग, दिव्यांगजन के लिए विशेष सुविधाएं और लगभग 480 वर्गमीटर का वाणिज्यिक क्षेत्र भी विकसित किया गया है। तीनों प्लेटफॉर्मों पर 10 हजार वर्गमीटर से अधिक क्षेत्र में आधुनिक शेड लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को हर मौसम में बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि जैसलमेर स्टेशन का पुनर्विकास केवल आधारभूत ढांचे के विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यटन, स्थानीय संस्कृति और आधुनिक रेल सेवाओं का उत्कृष्ट समन्वय भी है। उद्घाटन के बाद यह स्टेशन देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए जैसलमेर की विरासत का पहला परिचय बनेगा तथा उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रमुख आधुनिक और हेरिटेज स्टेशनों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response