सत्संग आत्मजागरण और जीवन मूल्यों का सशक्त माध्यम: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे
- Posted on 26 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 15 Views
जोधपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि सत्संग केवल धार्मिक अनुष्ठानों या पौराणिक कथाओं के श्रवण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मजागरण, नैतिक मूल्यों, आत्मानुशासन और व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में सत्संग को सर्वोच्च स्थान इसलिए प्राप्त है क्योंकि यह व्यक्ति के विचार, व्यवहार और चरित्र का परिष्कार कर समाज एवं राष्ट्र के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। राज्यपाल रविवार को सम्बोधि धाम, जोधपुर द्वारा गांधी मैदान में आयोजित 52 दिवसीय चातुर्मास आध्यात्मिक महोत्सव ‘जीने की कला’ प्रवचनमाला एवं लोक कल्याणकारी दिव्य सत्संग कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रसंत ललितप्रभ सागर एवं चंद्रप्रभ सागर का आशीर्वाद लिया और उनके समाजोत्थान तथा आध्यात्मिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार में योगदान की सराहना की।
Write a Response