ओसियां में कुम्हार प्रजापति महापंचायत 2026 का ऐतिहासिक आयोजन

ओसियां (जोधपुर)। जोधपुर जिले के ओसियां क्षेत्र में माता सच्चियाय देवी की पवित्र एवं पावन धर्म धरा पर रविवार को कुम्हार प्रजापति महापंचायत 2026 का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया

WhatsApp Image 2026-01-11 at 10.38.19 PM-kZJpYWBw1O.jpeg

ओसियां में कुम्हार प्रजापति महापंचायत 2026 का ऐतिहासिक आयोजन, आगामी चुनावों को लेकर बनी सर्वसम्मति

ओसियां (जोधपुर)। जोधपुर जिले के ओसियां क्षेत्र में माता सच्चियाय देवी की पवित्र एवं पावन धर्म धरा पर रविवार को कुम्हार प्रजापति महापंचायत 2026 का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। यह महापंचायत भाई नारायण प्रजापति नागौर एवं पुनाराम प्रजापति खेतासर के सानिध्य में तथा प्रजापति युवा शक्ति संगठन के तत्वावधान में संपन्न हुई।

महापंचायत में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी 2023 श्री बद्रीलाल प्रजापत मुख्य भूमिका में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के पूर्व निदेशक अशोक झालामंड, प्रवीण कुमार प्रजापत, ओमप्रकाश प्रजापत, एडवोकेट नारायण प्रजापति सहित समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल हुए।

महापंचायत में जोधपुर जिले के लूणी एवं ओसियां विधानसभा क्षेत्रों से वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव तथा वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव में समाज की ओर से सशक्त प्रतिनिधित्व उतारने पर गंभीर मंथन किया गया। समाजबंधुओं ने सर्वसम्मति से आगामी चुनावों में सक्रिय भागीदारी निभाने और संगठित होकर चुनावी रण में उतरने पर सहमति व्यक्त की।

महापंचायत को संबोधित करते हुए शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के पूर्व निदेशक अशोक झालामंड ने कहा कि गत विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में कुम्हार प्रजापति समाज को आश्वासन दिए जाने के बावजूद समाज को उपेक्षा का सामना करना पड़ा, जिससे समाज में निराशा और अपमान की भावना व्याप्त है। उन्होंने कहा कि इसका जवाब आगामी 2028 और 2029 के चुनावों में पूरी मजबूती से दिया जाएगा।

उन्होंने यह भी मांग रखी कि पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार द्वारा गठित श्री श्रीयादे माटी कला बोर्ड को संवैधानिक दर्जा दिया जाए तथा देवनारायण बोर्ड की तर्ज पर पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जाए। साथ ही देश व प्रदेश के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों में समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिए जाने की भी मांग की गई।

महापंचायत में यह निर्णय भी लिया गया कि आगामी पंचायती राज एवं नगर निगम चुनावों में भी कुम्हार प्रजापति समाज अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगा। महापंचायत को समाज की राजनीतिक चेतना और संगठनात्मक शक्ति के रूप में देखा जा रहा है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response