गौड़ ब्राह्मण महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
- Posted on 29 जून 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 35 Views
जोधपुर। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सिंधु महल में गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान की जोधपुर इकाई द्वारा प्रतिभा सम्मान एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, समाजसेवा और संगठनात्मक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों और भामाशाहों का सम्मान किया गया। साथ ही सर्वसम्मति से दिनेश गौड़ को पुनः जोधपुर जिला अध्यक्ष चुना गया। समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
Write a Response