उत्कृष्ट रेलसेवाओं के लिए वरिष्ठ तकनीशियन को ‘एम्प्लॉय ऑफ द मंथ’ सम्मान

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में कर्तव्यनिष्ठा, सजगता और उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए सुजानगढ़ रेलवे स्टेशन पर कार्यरत वरिष्ठ तकनीशियन किशना राम गुर्जर को ‘एम्प्लॉय ऑफ द मंथ’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

WhatsApp Image 2025-12-29 at 5.26.40 PM-2ans41K14U.jpeg

जोधपुर | समाचार

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में कर्तव्यनिष्ठा, सजगता और उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए सुजानगढ़ रेलवे स्टेशन पर कार्यरत वरिष्ठ तकनीशियन किशना राम गुर्जर को ‘एम्प्लॉय ऑफ द मंथ’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

वरिष्ठ तकनीशियन किशना राम गुर्जर ने अक्टूबर माह के दौरान डेगाना–रतनगढ़ रेल खंड में उत्पन्न विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित, सुरक्षित और प्रभावी समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस रेल खंड पर तकनीकी दिक्कतों के कारण परिचालन प्रभावित होने की आशंका थी, लेकिन उन्होंने अपनी तकनीकी दक्षता और अनुभव का परिचय देते हुए कम समय में समस्याओं का सफल निस्तारण किया, जिससे रेल संचालन सुचारु रूप से जारी रह सका।

इसके अतिरिक्त उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ के निरीक्षण के दौरान भी किशना राम गुर्जर का कार्य अत्यंत सराहनीय रहा। निरीक्षण के समय उन्होंने न केवल अपने विभाग से संबंधित कार्यों को कुशलतापूर्वक अंजाम दिया, बल्कि अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर विभिन्न तकनीकी एवं व्यवस्थागत समस्याओं के समाधान में भी सक्रिय भूमिका निभाई। उनके सहयोगात्मक रवैये और तत्परता से निरीक्षण प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हुई।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने इस अवसर पर कहा कि रेलवे की सुरक्षित और निर्बाध सेवाओं में तकनीकी कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। किशना राम गुर्जर जैसे कर्मठ और समर्पित कर्मचारी संगठन के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अन्य कर्मचारी भी उनके कार्य से प्रेरणा लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन और अधिक जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ करेंगे।

इस सम्मान समारोह के अवसर पर वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) महेंद्र कुमार मीणा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार सिंह तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने वरिष्ठ तकनीशियन किशना राम गुर्जर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response