FSSAI का डाबर पर बड़ा एक्शन, ‘100%’ दावों वाले कई खाद्य उत्पादों की बिक्री रोकने के निर्देश
- Posted on 5 अगस्त 2026
- कार्रवाई,
- By Rajendra Harsh
- 48 Views
नई दिल्ली, 5 अगस्त। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने डाबर इंडिया लिमिटेड को अपने कई खाद्य उत्पादों की बिक्री तत्काल रोकने का निर्देश दिया है। नियामक का कहना है कि इन उत्पादों पर किए गए “100% Natural”, “100% Pure”, “100% Purity Guaranteed”, “100% Organic” और “100% Tender Coconut Water” जैसे दावे भ्रामक, अस्पष्ट और सत्यापित नहीं किए जा सकते, जिससे उपभोक्ता गुमराह हो सकते हैं। FSSAI की कार्रवाई उन उत्पादों पर लागू होती है जिनमें शहद, गाय का घी, नारियल पानी, नारियल दूध, वर्जिन कोकोनट ऑयल, तिल का तेल, ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर सहित अन्य खाद्य उत्पाद शामिल हैं। प्राधिकरण के अनुसार, मौजूदा खाद्य विज्ञापन एवं दावों से जुड़े नियमों के तहत “100%” जैसे दावों की स्पष्ट परिभाषा नहीं है
Write a Response