गणतंत्र दिवस पर डॉ. हेडगेवार भवन में हुआ ध्वजारोहण

जोधपुर, 26 जनवरी:
देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जोधपुर प्रांत के प्रांतीय कार्यालय 'डॉ. हेडगेवार भवन' में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल  ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, राष्ट्रवंदन किया।

 


 गणतंत्र दिवस पर डॉ. हेडगेवार भवन में हुआ ध्वजारोहण, सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल जी ने किया स्वयंसेवकों का प्रबोधन ।।

जोधपुर, 26 जनवरी:
देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जोधपुर प्रांत के प्रांतीय कार्यालय 'डॉ. हेडगेवार भवन' में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

      इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल  ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, राष्ट्रवंदन किया।

प्रातः 8:00 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में जोधपुर महानगर के स्वयंसेवक भी सहभागी हुए एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया।

ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए मा. डॉ. कृष्ण गोपाल  ने भारतीय गणतंत्र के महत्व पर संक्षिप्त पाथेय प्रदान किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत का गणतंत्र केवल एक राजनीतिक व्यवस्था नहीं, अपितु यह हमारे प्राचीन सांस्कृतिक मूल्यों और 'स्व' के भाव की अभिव्यक्ति है। उन्होंने स्वयंसेवकों का आह्वान किया कि वे संविधान की मूल भावना को आत्मसात करते हुए राष्ट्र की सर्वांगीण उन्नति में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए,उन्होंने समाज में समरसता और राष्ट्रीय चरित्र के निर्माण पर विशेष बल दिया।

कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ। वातावरण 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के उद्घोष से गुंजायमान रहा।

इस अवसर पर जोधपुर प्रांत के माननीय प्रांत संघचालक हरदयाल  वर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र व्यवस्था प्रमुख  हेमंत कुमार तथा प्रांत प्रचारक  विजयानंद सह प्रांत कार्यवाह  धन्नाराम, महानगर संघचालक  प्रकाश जीरावला सहित संघ के अन्य दायित्ववान कार्यकर्ता स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response