बाड़मेर में पटवारी 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बाड़मेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बाड़मेर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवार मंडल ईटादा के पटवारी संजयकुमार मीणा को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कृषि भूमि के कॉमर्शियल कन्वर्जन की मौका रिपोर्ट पेश करने और आगे की कार्रवाई में सहयोग करने की एवज में रिश्वत मांग रहा था। एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि बाड़मेर एसीबी चौकी को शिकायत मिली थी कि तहसील धनाऊ के पटवारी संजयकुमार मीणा परिवादी से कृषि भूमि के कॉमर्शियल कन्वर्जन की प्रक्रिया में मदद करने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

WhatsApp Image 2026-07-21 at 4.16.12 PM-UorxjlQKPX.jpeg

बाड़मेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बाड़मेर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवार मंडल ईटादा के पटवारी संजयकुमार मीणा को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कृषि भूमि के कॉमर्शियल कन्वर्जन की मौका रिपोर्ट पेश करने और आगे की कार्रवाई में सहयोग करने की एवज में रिश्वत मांग रहा था।

एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि बाड़मेर एसीबी चौकी को शिकायत मिली थी कि तहसील धनाऊ के पटवारी संजयकुमार मीणा परिवादी से कृषि भूमि के कॉमर्शियल कन्वर्जन की प्रक्रिया में मदद करने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के अनुसार, ग्राम ईटादा स्थित कृषि भूमि के कन्वर्जन के लिए तहसीलदार धनाऊ द्वारा मौका जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश जारी किए गए थे। इस दौरान आरोपी ने मौका निरीक्षण कर रिपोर्ट देने तथा कन्वर्जन की अग्रिम कार्रवाई में सहयोग करने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की।

शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी 5 हजार रुपये पहले ही प्राप्त कर चुका था, जबकि शेष 15 हजार रुपये बाद में लेना तय हुआ। शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी ने जाल बिछाया।

एसीबी रेंज जोधपुर के उप महानिरीक्षक नारायण टोगस के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार और निरीक्षक देवाराम के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई। टीम ने आरोपी पटवारी को परिवादी से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक एस. परिमला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

एसीबी ने आमजन से भ्रष्टाचार के मामलों की सूचना टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 तथा व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9413502834 पर देने की अपील की है। ब्यूरो ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में नागरिकों का सहयोग महत्वपूर्ण है और वैध कार्यों में एसीबी पूरी सहायता उपलब्ध कराएगी।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response