फेमिकोर सोशल वेलफेयर फाउंडेशन का पहला सामूहिक विवाह सम्मेलन
- Posted on 29 जून 2026
- जागरूकता
- By Rajendra Harsh
- 41 Views
नई दिल्ली। फेमिकोर सोशल वेलफेयर फाउंडेशन (पंजीकृत) की ओर से शिक्षक सदन, सूरजमल विहार में प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आर्थिक रूप से जरूरतमंद चार कन्याओं का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक और आर्थिक सहयोग प्रदान करने के साथ सामूहिक विवाह को बढ़ावा देना रहा। फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं संस्थापक अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि संस्था समाजसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रही है और सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों का सहयोग करने का प्रयास कर रही है।
Write a Response