दुबई से लौटते ही करोड़ों की धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

जोधपुर। जोधपुर पश्चिम पुलिस ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी जनक सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को दुबई से नई दिल्ली लौटते ही इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं, जबकि जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के चार अन्य मामलों में भी वह वांछित था।

WhatsApp Image 2026-07-03 at 3.55.40 PM-tuY1sW5riE.jpg

जोधपुर। जोधपुर पश्चिम पुलिस ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी जनक सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को दुबई से नई दिल्ली लौटते ही इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं, जबकि जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के चार अन्य मामलों में भी वह वांछित था।

पुलिस के मुताबिक मामला सरदारपुरा निवासी एक व्यवसायी की शिकायत से जुड़ा है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि वर्ष 2022 में जनक सोनी ने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर करीब 1565 ग्राम प्राचीन सोने के आभूषण विदेश में ऊंची कीमत पर बेचने का झांसा देकर अपने कब्जे में ले लिए। बदले में छह माह के भीतर पूरी राशि लौटाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन न तो आभूषण वापस किए गए और न ही उनकी कीमत चुकाई गई। शिकायतकर्ता का विश्वास बनाए रखने के लिए आरोपियों ने कथित तौर पर गारंटी के नाम पर खाली लॉकर की चाबियां भी सौंप दीं।

पीड़ित की रिपोर्ट पर सरदारपुरा थाने में धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और आपराधिक षड्यंत्र सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। जांच शुरू होते ही जनक सोनी विदेश फरार हो गया। इसके बाद जोधपुर पश्चिम पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, खुफिया सूचनाओं और लगातार निगरानी के जरिए उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए रखी।

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी 30 जून 2026 को दुबई से दिल्ली लौटने वाला है। इस पर समन्वित कार्रवाई करते हुए उसे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते ही गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लोगों को सोना-चांदी के आभूषणों में अधिक मुनाफा और ऊंचा ब्याज दिलाने का लालच देकर निवेश करवाता था और बाद में रकम हड़प लेता था। पुलिस अब उससे गहन पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं, कितने लोगों से ठगी की गई और धोखाधड़ी की कुल राशि कितनी है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में कई अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response