बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 02:57 PM

जोधपुर के चांदपोल चौका में नशे में धुत चालक ने घाटी पर चढ़ाई कार

जोधपुर। शहर के चांदपोल चौका क्षेत्र में रविवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शराब के नशे में धुत एक चालक ने अपनी कार अनियंत्रित होकर घाटी पर चढ़ा दी। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

 

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.32.14 PM-83KdYZSQhn.jpeg

जोधपुर। शहर के चांदपोल चौका क्षेत्र में रविवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शराब के नशे में धुत एक चालक ने अपनी कार अनियंत्रित होकर घाटी पर चढ़ा दी। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना रविवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि चालक तेज रफ्तार में कार चला रहा था और वह शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था। चांदपोल चौका के अंदरूनी क्षेत्र में पहुंचते ही चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे घाटी की ओर बढ़ गई। कार घाटी पर चढ़कर अटक गई, जिससे आसपास मौजूद लोग घबरा गए।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और पुलिस को सूचना दी। लोगों ने चालक को कार से बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक की हालत देखकर साफ लग रहा था कि उसने शराब का सेवन कर रखा था।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने कार को सुरक्षित हटवाकर यातायात व्यवस्था सामान्य करवाई। चालक से पूछताछ की जा रही है तथा उसके मेडिकल परीक्षण की भी तैयारी की जा रही है ताकि शराब पीकर वाहन चलाने की पुष्टि की जा सके।

स्थानीय लोगों ने बताया कि चांदपोल चौका और आसपास के क्षेत्र में रात के समय तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और नशे में ड्राइविंग को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 
 
 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response