सीमा पार से ड्रोन के जरिए आई 10.419 किलो हेरोइन बरामद

गंगानगर। राजस्थान के सीमावर्ती श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी गई 10.419 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। इस मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 52 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क और इसके अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की गहन जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान संदिग्ध तस्कर स्विफ्ट कार में सवार होकर भागने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो आरोपियों ने बचने के लिए पुलिस वाहन को टक्कर मार दी, जिससे एक पुलिस जवान घायल हो गया। इसके बावजूद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


श्रीगंगानगर। राजस्थान के सीमावर्ती श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी गई 10.419 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। इस मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 52 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क और इसके अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की गहन जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान संदिग्ध तस्कर स्विफ्ट कार में सवार होकर भागने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो आरोपियों ने बचने के लिए पुलिस वाहन को टक्कर मार दी, जिससे एक पुलिस जवान घायल हो गया। इसके बावजूद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान स्विफ्ट कार से 9.908 किलोग्राम हेरोइन और 1.40 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। इसके बाद गिरफ्तार महिला के घर की तलाशी लेने पर वहां से 511.52 ग्राम हेरोइन तथा 21,200 रुपये नकद भी जब्त किए गए। इस तरह कुल 10.419 किलोग्राम हेरोइन पुलिस के कब्जे में आई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हेरोइन की यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में गिराई गई थी, जिसे स्थानीय तस्करों के माध्यम से आगे सप्लाई किया जाना था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा खेप किस स्थान तक पहुंचाई जानी थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही हैं। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक हरीशंकर यादव ने कहा कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस लगातार कार्रवाई कर तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए अभियान चला रही है।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response