डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पावटा में पुष्पांजलि
- Posted on 7 जुलाई 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 34 Views
जोधपुर, 7 जुलाई। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर मंगलवार को जोधपुर के पावटा स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए उनके राष्ट्रवाद, अखंडता और जनसेवा के विचारों को स्मरण किया। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) अध्यक्ष एवं भाजपा सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी महेन्द्र सिंह राठौड़ तथा भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
Write a Response