बालराई आंदोलन को लेकर DNT समुदाय का आक्रोश

जोधपुर। दिनांक 19 जनवरी 2026 को बालराई आंदोलन से जुड़े मामलों को लेकर DNT (डिनोटिफाइड ट्राइब्स) समुदाय में रोष देखने को मिला। 5 जनवरी को सरकार और DNT संघर्ष समिति के बीच हुई वार्ता में किए गए आश्वासनों के बावजूद कार्यवाही नहीं होने तथा हालिया पुलिस कार्रवाई को विश्वासघात बताते हुए जोधपुर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

 

WhatsApp Image 2026-01-19 at 6.17.53 PM-3wL6EpsbSY.jpeg

बालराई आंदोलन को लेकर DNT समुदाय का आक्रोश, कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

जोधपुर। दिनांक 19 जनवरी 2026 को बालराई आंदोलन से जुड़े मामलों को लेकर DNT (डिनोटिफाइड ट्राइब्स) समुदाय में रोष देखने को मिला। 5 जनवरी को सरकार और DNT संघर्ष समिति के बीच हुई वार्ता में किए गए आश्वासनों के बावजूद कार्यवाही नहीं होने तथा हालिया पुलिस कार्रवाई को विश्वासघात बताते हुए जोधपुर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

जिला अध्यक्ष ओगड़ राम देवासी ने बताया कि बालराई आंदोलन के दौरान कुल 78 आंदोलनकारियों पर मुकदमे दर्ज किए गए थे। इन मुकदमों को लेकर 5 जनवरी को सरकार के प्रतिनिधियों और DNT संघर्ष समिति के बीच वार्ता हुई थी, जिसमें सरकार की ओर से मुकदमे वापस लेने तथा सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। इसी भरोसे पर आंदोलनकारियों ने संयम बनाए रखा।

हालांकि, 17 जनवरी को गुढ़ा एंदला थाना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से DNT समुदाय में भारी नाराजगी फैल गई। जिला अध्यक्ष देवासी के अनुसार पुलिस ने सुबह-सुबह नौ आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर लिया, जो कि 5 जनवरी को हुए समझौते की भावना के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई सरकार द्वारा किए गए वादों से मुकरने का स्पष्ट प्रमाण है।

देवासी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बालराई आंदोलन से जुड़े 78 लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे शीघ्र वापस नहीं लिए गए तो DNT समुदाय द्वारा आगामी दिनों में एक विशाल आंदोलन किया जाएगा। यह आंदोलन केवल जोधपुर जिले तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे राजस्थान और देशभर में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि समुदाय अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान राष्ट्रीय पशुपालक संघ के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुखराम, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष किसनाराम देवासी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री निम्बा राम, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री किशना राम धतरवाल, उपाध्यक्ष कानाराम किरमरिया, युवा उपाध्यक्ष श्री मानक राम देवासी, छात्र संघ युवा उपाध्यक्ष लाला राम सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में सरकार से अपने वादों को निभाने और आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response