जिला कलक्टर ने जोजरी नदी स्लज रिमूवल कार्य का किया निरीक्षण
- Posted on 4 जून 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 38 Views
जोधपुर, 3 जून। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अनुपालना में जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बुधवार को बासनी बेंदा क्षेत्र स्थित जोजरी नदी में चल रहे स्लज रिमूवल कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा किए जा रहे स्लज हटाने, जल निकासी और सफाई कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने नदी क्षेत्र में चल रही विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि जोजरी नदी में वर्षों से जमा स्लज को हटाने के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।
Write a Response