बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 01:49 PM

दवे बने राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के संभाग प्रभारी

जोधपुर। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ राजस्थान प्रदेश की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन ने युवा नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा एवं राष्ट्रीय प्रभारी महेश कौशिक के निर्देशानुसार तथा राजस्थान पंडित युवा राष्ट्रीय सचिव पंडित रविंद्र तिवारी की सहमति से युवा प्रदेश अध्यक्ष पंडित कैलाश शर्मा ने  आनंद दवे को संभाग अध्यक्ष जोधपुर (युवा प्रकोष्ठ) राजस्थान पद पर मनोनीत किया है। इस नियुक्ति से समाजजनों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 

WhatsApp Image 2026-02-07 at 9.18.18 PM-Hw3wvCC4NQ.jpeg

जोधपुर। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ राजस्थान प्रदेश की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन ने युवा नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा एवं राष्ट्रीय प्रभारी महेश कौशिक के निर्देशानुसार तथा राजस्थान पंडित युवा राष्ट्रीय सचिव पंडित रविंद्र तिवारी की सहमति से युवा प्रदेश अध्यक्ष पंडित कैलाश शर्मा ने  आनंद दवे को संभाग अध्यक्ष जोधपुर (युवा प्रकोष्ठ) राजस्थान पद पर मनोनीत किया है। इस नियुक्ति से समाजजनों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि आनंद दवे लंबे समय से विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़कर समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके द्वारा समाज के युवाओं को संगठित करने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और जनहित से जुड़े कार्यों में निरंतर योगदान दिया गया है। उनकी कार्यशैली और सामाजिक प्रतिष्ठा को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नवनियुक्त संभाग अध्यक्ष आनंद दवे ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं को संगठित कर शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता के लिए कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और समाजजनों ने आनंद दवे को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि वे संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करने का कार्य करेंगे।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response