50 हजार लोगों को साइबर ठगी से बचाने के बाद अब सरकारी कर्मचारियों को जागरूक करने की तैयारी,
- Posted on 25 जून 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 77 Views
जोधपुर। प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों के बीच डिजिटल सुरक्षा और साइबर जागरूकता के क्षेत्र में कार्यरत एएसडी (ASD) एज्यूकेशन सोसाइटी ने अपने स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में संस्था की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अमृता एस. दूदिया ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में संस्था ने 50 हजार से अधिक लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर डिजिटल सुरक्षा का संदेश पहुंचाया है। अब संस्था राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को साइबर ठगी से बचाने के लिए राज्यव्यापी अभियान शुरू करने की तैयारी कर रही है। सहकारिता विभाग, राजस्थान सरकार के अंतर्गत पंजीकृत एएसडी एज्यूकेशन सोसाइटी ने बिना किसी व्यावसायिक लाभ के सामाजिक सेवा के उद्देश्य से डिजिटल साक्षरता और साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देने का कार्य किया है।
Write a Response