करोड़ों की सड़क पहली बारिश में उखड़ी
- Posted on 23 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 22 Views
जोधपुर। एम्स रोड से संगरिया फांटा तक औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले रासायनिक पानी की निकासी के लिए बिछाई गई पाइपलाइन के बाद बनाई गई नई सड़क पहली ही मानसूनी बारिश में जवाब दे गई। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार इस सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थिति तब और अधिक चर्चा का विषय बन गई जब सड़क पर बने गड्ढों को भरने पहुंचे प्रशासनिक अमले का ट्रैक्टर ही गड्ढे में धंस गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली और मजदूर सड़क की मरम्मत करने पहुंचे थे, लेकिन कमजोर सड़क के कारण ट्रैक्टर का पहिया गहरे गड्ढे में फंस गया। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए हैरानी का कारण बन गया और कई लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया।
Write a Response