कौमी एकता, सद्भावना के मंच पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान

जोधपुर. फोरेवर हेल्प संस्था द्वारा राष्ट्रीय वार्षिक सम्मान समारोह रविवार को सुबह 11 बजे शास्त्री सर्कल स्थित स्टील भवन में आयोजित किया गया। संस्था के अध्यक्ष लियाकत खान वारसी ने बताया फोरेवर हेल्प संस्था द्वारा कौमी एकता एवं सद्भावना राष्ट्रीय वार्षिक सम्मान समारोह की अध्यक्षता कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष सलीम खान ने की। वहीं मुख्य अतिथी पूर्व राज्य मंत्री राजेन्द्रसिंह सोलंकी, अति विशिष्ट अतिथी वैज्ञानिक डॉ. रूकैया बानो, महेश कुमार पंवार एवं विशिष्ट अतिथी करणसिंह राठौड़ ने मंच पर सम्मानित प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन अरूण सिंह चौहान किया।

WhatsApp Image 2026-07-05 at 3.48.42 PM (1)-vo0qsW0blH.jpg

जोधपुर. फोरेवर हेल्प संस्था द्वारा राष्ट्रीय वार्षिक सम्मान समारोह रविवार को सुबह 11 बजे शास्त्री सर्कल स्थित स्टील भवन में आयोजित किया गया।

संस्था के अध्यक्ष लियाकत खान वारसी ने बताया फोरेवर हेल्प संस्था द्वारा कौमी एकता एवं सद्भावना राष्ट्रीय वार्षिक सम्मान समारोह की अध्यक्षता कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष सलीम खान ने की। वहीं मुख्य अतिथी पूर्व राज्य मंत्री राजेन्द्रसिंह सोलंकी, अति विशिष्ट अतिथी वैज्ञानिक डॉ. रूकैया बानो, महेश कुमार पंवार एवं विशिष्ट अतिथी करणसिंह राठौड़ ने मंच पर सम्मानित प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन अरूण सिंह चौहान किया।

सामाजिक जागरूकता में अहम भूमिका, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा

त्रकारिता क्षेत्र में गुरूदत्त अवस्थी, हिंदी साहित्य में हबीब कैफी, सितार वादन उस्ताद न्याज अहमद, पर्यावरण क्षेत्र में राजू व्यास, समाजसेवा में कौशल्या अग्रवाल, शिक्षा क्षेत्र में रजिया खातून बूंदी एवं हर साल निःशुल्क दीनी ऐलान-नमाज की किताबें वितरण करने व धार्मिक यात्राओं के माध्यम से धार्मिक सौहार्द के लिए अ. सलीम कादरी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया दिया गया।

लियाकत खान ने बताया अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय खेल जगत में गोल्ड मेडल, सिल्वर, कांस्य, वुशु गोल्ड, ब्रोंच प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं में- नरेश कुमार गोयल, कुमारी एंजेल कुमारी इसरार खान, कुमारी अलमास अली, दक्ष भगराना, कुमारी ईरम जहां, रणवीर मकवाना, प्रांशु जोशी, शीवन, कुमारी मंजू राठौर, रहीम अंसारी को खेल रत्न से सम्मानित किया गया। 

इसके अलावा भी शिक्षा, समाजेसवा, पत्रकारिता, साहित्य, पर्यावरण सरंक्षण, कानून, चिकित्सा एवं रक्तदान सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली इन प्रतिभाओं का भी हुआ सम्मान-
इश्राकुल इस्लाम माहिर, यासीन खान सिन्धी, यासीन खान यासीन, तेज कंवर, डॉ. आदम सिसोदिया, दीपक पुरोहित, इरफान अब्बासी बेली, नौशाद अंसारी, शाहिदा खान, रॉयल ग्रुप, सलमा खान मेहर, उल्फत शाकिर, वेद रावत पुरी गोस्वामी, अयूब खान, पत्रकार इम्तियाज खान, एस. के. मुन्ना फोटोग्राफर, गुलाम मोहम्मद, मोहम्मद आशिक, समीर खान एक्टर, दिलीप गवैया, एडवोकेट कृष्णा राठौड जंजीला, डॉ. इमरान खान, टीपू सुल्तान संस्थान, कुमारी जिया मोयल, शोएब, मोइन खान, वसीम अख्तर, फरहान अंजुम, नावेद मोदी, रऊफ शेख, नरसिंह गहलोत, एडवोकेट संजीदा खान, मो. आमीन, मोहम्मद आशिक एवं अरबाज खान का सम्मान किया गया।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response