जोधपुर के सभी थानों में सीएलजी बैठकें आयोजित
- Posted on 20 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 37 Views
जोधपुर। पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया के निर्देशन में पुलिस आयुक्तालय जोधपुर के पूर्व एवं पश्चिम जिले के सभी पुलिस थानों में सोमवार को जन सहभागिता एवं कम्युनिटी लायजन ग्रुप (सीएलजी) बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच विश्वास, संवाद और सहयोग को मजबूत बनाते हुए कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुख बनाना रहा। जिला पूर्व में पुलिस उपायुक्त मनीष कुमार चौधरी तथा जिला पश्चिम में पुलिस उपायुक्त कमल शेखावत के सुपरविजन में आयोजित इन बैठकों में सीएलजी सदस्य, शांति समिति, सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
Write a Response