वीर तेजाजी मंदिर, सालोडी मे चोरी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार

जोधपुर। शहर के प्रतापनगर क्षेत्र के सालोडी सरहद स्थित वीर तेजाजी मंदिर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी गया सामान शत-प्रतिशत बरामद करने में सफलता हासिल की


जोधपुर। शहर के प्रतापनगर क्षेत्र के सालोडी सरहद स्थित वीर तेजाजी मंदिर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी गया सामान शत-प्रतिशत बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस आयुक्त जोधपुर ओमप्रकाश (आईपीएस) एवं पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम विनीत कुमार बंसल (आईपीएस) के निर्देशों तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रोशन मीणा (आईपीएस) व वृत्ताधिकारी प्रतापनगर एडीसीपी रविंद्र बोथरा के सुपरविजन में थाना अधिकारी रवीन्द्रपाल सिंह व टीम ने यह कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, परिवादी भैराराम ने 26 जनवरी 2026 को थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दी कि 25 जनवरी की रात्रि को अज्ञात चोरों ने सालोडी-नेरवा रोड स्थित वीर तेजाजी मंदिर का मुख्य गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने मंदिर की दान पेटी तोड़कर नकदी राशि निकाल ली तथा मंदिर परिसर में रखा लगभग 15 किलो देशी घी, झालर-टंकोरे, मशीन, टेपरिकॉर्डर, एलईडी सीसीटीवी, आरती का सामान, थाली सहित अन्य धार्मिक सामग्री चोरी कर फरार हो गए। रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और विशेष टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी डाटा व आसूचना तंत्र की मदद ली। फुटेज में एक मुंहबंधा व्यक्ति के साथ एक श्वान दिखाई दिया। पुलिस ने श्वान की तलाश करते हुए संदिग्ध तक पहुंच बनाई। जांच के दौरान अभियुक्त गणपतराम पुत्र बंशीलाल, जाति बावरी, उम्र 35 वर्ष निवासी सालोडी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

 

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response